लखीमपुर खीरी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग ने किया।
इस दौरान एसएसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने स्वयं पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि स्वच्छ, सुरक्षित एवं हरित पर्यावरण का निर्माण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लेना चाहिए।
कार्यक्रम में पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी उत्साहपूर्वक पौधे लगाए तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। वृक्षारोपण अभियान के माध्यम से लोगों को पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया।
पुलिस विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का आह्वान किया गया।

