उरई जालौन बुन्देलखण्ड के उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल का एक विशिष्ट दल पुलिस अधीक्षक से मिला और घटना के संबंध में ज्ञापन सौंपा।आपको बता दें कि कल कालपी नगर के प्रसिद्ध व्यवसायी नवीन गुप्ता के ऊपर कुछ लोगों द्वारा प्राण घातक हमला किया गया था।व्यापारी की सुरक्षा तथा हमले के विरोध में आज पुलिस कप्तान जालौन को व्यापार मंडल द्वारा ज्ञापन दिया गया।घटना को संज्ञान में लेते हुए एसपी जालौन रवि कुमार ने अपराधियो को जल्द ही पकड़ने एवं कठोरतम सजा दिलाने का आश्वाशन दिया।ज्ञापन देने के लिए उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल के ज़िला अध्यक्ष सन्तोष गुप्ता के साथ प्रदेश महामंत्री डॉ दिलीप सेठ, नगर पालिका अध्यक्ष अनिल बहुगुणा, अजय सिंह एवं संजीव सिपोल्या आदि उपस्थित रहे।
