सहारनपुर। जनपद सहारनपुर में आयोजित “आरक्षण लागू करो” आंदोलन में भीम आर्मी जय भीम संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनजीत सिंह नौटियाल ने सहभागिता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि आंदोलन करना प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है और सामाजिक न्याय तथा संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रहेगा।
उन्होंने आरोप लगाया कि आंदोलन को रोकने के लिए शासन-प्रशासन द्वारा विभिन्न प्रयास किए गए, लेकिन संगठन के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक अधिकारों का प्रयोग करते हुए आंदोलन को सफल बनाया। उन्होंने कहा कि अंबेडकरवादी विचारधारा से प्रेरित कार्यकर्ता संघर्षों से पीछे हटने वाले नहीं हैं और समाज के अधिकारों के लिए निरंतर आवाज उठाते रहेंगे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष मनजीत सिंह नौटियाल ने आंदोलन को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने सभी क्रांतिकारी साथियों को “जय भीम” और “नीला सलाम” का संदेश देते हुए एकजुट रहने का आह्वान किया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अभिषेक जंधेड़ी, लीगल सेल जिला अध्यक्ष एडवोकेट सुमित कुमार, विधानसभा अध्यक्ष रजनीश कुमार सहित शुभम कुमार, डॉ. सन्नी कुमार, धर्म सिंह प्रजापति एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने आंदोलन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।
— संवाददाता

