मितौली खीरी। ग्राम प्रधान संघ मितौली ने एक ज्ञापन खंड विकास अधिकारी मितौली को सौपते हुए कहा पंचायत के अधिकारों की रक्षा, समय पर पंचायत चुनाव कराए जाने अथवा प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाए जाने के संबंध में एक ज्ञापन मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ के नाम दिया गया
प्रधानों की मांग है की प्रदेश में पंचायत चुनाव समय पर कराया जाए, यदि किसी कारण वश समय पर चुनाव संभव न हो तो वर्तमान ग्राम प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाया जाए, पंचायतों के अधिकार एवं लोकतांत्रिक व्यवस्था को सुरक्षित रखा जाय प्रदेश की ग्राम पंचायत का कार्यकाल समाप्ति की ओर है लेकिन अभी तक पंचायत चुनाव की प्रक्रिया प्रारंभ नहीं हुई है ऐसी स्थिति में पुनः पंचायतों में प्रशासक व्यवस्था लागू होने की आशंका बढ़ गई है पूर्व में भी प्रशाशक व्यवस्था लागू होने के दौरान पंचायत में अनेक प्रकार की समस्याएं उत्पन्न हुई थी, ग्राम पंचायत भारतीय लोकतंत्र की मजबूत इकाई है चुने हुए प्रतिनिधियों के माध्यम से ग्रामीण विकास योजनाएं पारदर्शी एवं जवाब देही के साथ संचालित होती है यदि पंचायत में पुनः प्रशासक व्यवस्था लागू की जाती है तो उसे ग्रामीण जनता की भागीदारी एवं पंचायत की स्वतंत्र कार्य प्रणाली प्रभावित होगी ज्ञापन के अवसर पर ग्राम प्रधान कल्लिया रामपुर विनोद कुमार, अक्षरौला संतोष कुमार, पिपरझला रिंकी देवी, मुरासा नीलम देवी, बाल्लीपुर शैल सिंह, अलीनगर लालाराम, सहित विकासखंड के समस्त ग्राम प्रधान मौजूद रहे।

