खीरी। थाना हैदराबाद पुलिस ने नाबालिग किशोरी को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
पुलिस अधीक्षक खीरी डॉ. ख्याती गर्ग के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी गोला के मार्गदर्शन में थाना हैदराबाद प्रभारी निरीक्षक सुनील मलिक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की।
जानकारी के अनुसार ग्राम मदारपुर बसही निवासी लालाराम ने थाना हैदराबाद में तहरीर देकर बताया था कि उसकी 15 वर्षीय पुत्री को गांव का ही मिथलेश पुत्र स्वर्गीय हंसराम शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगा ले गया। मामले में थाना हैदराबाद पर मु0अ0सं0 138/2026 धारा 137(2)/87 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी मिथलेश (22 वर्ष) निवासी ग्राम मदारपुर बसही थाना हैदराबाद जनपद खीरी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा यक्ष ऐप पर आईडी जनरेट करते हुए आरोपी को विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक जयनरायण यादव एवं कांस्टेबल सचिन कुमार शामिल रहे।

