- मितौली खीरी | मितौली थाना क्षेत्र के ग्रंट इनायत चीफ के गांव अवधपुर में विकास गुप्ता पुत्र शिवसरन गुप्ता के बने पक्के मकान के पीछे की दीवार से छत पर पहुंचकर घर के दरवाजे की कुंडी लोहे के बेलचे की सहायता से तोड़कर घर में घुसकर अलमारी का सीक्रेट लॉक तोड़कर अलमारी में रखे करीब नगद पंचानवे हजार रुपये व जेवर लगभग ढाई लाख कीमत के चोरों ने अलमारी तोड़कर उठा ले गए हैं
परिजनों का कहना है कि जब हम सभी लोग घर के बाहर बरामदे में सो रहे थे रात्रि 12:00 बजे के आसपास पानी पीने के लिए उठे थे तब उस समय घर के सभी दरवाजे बंद थे जिसके बाद सो गया और सुबह उठकर देखा तो घर के दरवाजे व अलमारी का लॉक टूटा व सामान बिखरा मिला चोरी की घटना सुनते ही पूरे गांव में चर्चा का विषय बना जिसकी सूचना परिजनों ने 112 डायल को दी परिजनों का कहना है कि हमारे घर में आज से 8 साल पूर्व में लगभग 11 लाख की चोरी बंदूक की नोक पर की गई थी के संबंध में प्रार्थना पत्र अज्ञात में देखकर चोरी के खुलासे में इधर-उधर काफी भटकते रहे लेकिन खुलासा नहीं हुआ था जिसके बाद आज हमारे घर वाह दोबारा चोरी फिर से हुई है क्योंकि अगर पुलिस द्वारा पहले ही खुलासा चोरी का हो गया होता तो चोरों के हौसले बुलंद नहीं होंतें
