मितौली खीरी। क्षेत्राधिकारी मितौली यादवेंद्र यादव अपनी ईमानदार एवं सक्रिय कार्यशैली को लेकर क्षेत्र में लगातार चर्चा का विषय बने हुए हैं। कानून व्यवस्था को बेहतर बनाए रखना उनका प्रमुख लक्ष्य है, जिसके चलते वह हर छोटी-बड़ी घटना पर स्वयं मौके पर पहुंचकर स्थिति की कमान संभालते हैं।
सीओ यादवेंद्र यादव की तत्परता और सख्त लेकिन जनहितैषी कार्यशैली से क्षेत्र में पुलिसिंग व्यवस्था मजबूत हुई है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि किसी भी घटना की सूचना मिलते ही वह बिना देर किए मौके पर पहुंचते हैं और निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करते हैं।
उनकी सक्रियता के चलते अपराध नियंत्रण एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस को काफी सफलता मिल रही है। आमजन के प्रति सरल व्यवहार और कर्तव्यनिष्ठा के कारण क्षेत्र में उनकी काफी सराहना की जा रही है। स्थानीय लोगों ने कहा कि ऐसे अधिकारियों से जनता में पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत होता है।

