-
लखीमपुर खीरी |जिलाधिकारी महेन्द्र बहादुर की उपस्थिति व पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में पुलिस लाईन्स ग्राउंड पर शान्ति-व्यवस्था के मद्देनजर आयोजित मॉक बलवा ड्रिल का आयोजन किया गया। जिसमें पुलिस अधीक्षक द्वारा बलवा ड्रिल के अंतर्गत एंटी राइट गन, अश्रु गैस गन आदि दंगा नियंत्रण उपकरणों को चलाने के संबंध में दिशा-निर्देश दिए गए। समस्त क्षेत्राधिकारीगण व प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष द्वारा भी दंगा नियन्त्रण उपकरणों का अभ्यास किया गया। साथ ही प्रतिसार निरीक्षक एवं उनकी टीम द्वारा बलवाईयों एवं दंगाइयों पर निंयत्रण हेतु मॉक ड्रिल का प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर समस्त क्षेत्राधिकारीगण, समस्त थाना प्रभारी, प्रत्येक थाने से आये पुलिस बल एवं रिक्रूट आरक्षीगण मौजूद रहे।
