मितौली खीरी।विकासखंड मितौली की ग्राम पंचायत इनायत चीफ ग्रंट के ग्राम हैदर नगर स्थित अंबेडकर पार्क में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के उपलक्ष्य में पूर्व संध्या पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम योगी आदित्यनाथ के दिशा-निर्देशों के अनुरूप संपन्न हुआ, जिसमें भाजपा के बूथ अध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलन किया।
इस अवसर पर भाजपा बूथ अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद गौतम, शक्ति केंद्र संयोजक महादेव बंसल, उत्तम कुमार पांडेय, जितेंद्र कुमार चौधरी, गार्गी प्रसाद आजाद, लल्लू राम गौतम सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
बताया गया कि बाबा साहब की जयंती कल क्षेत्र में बड़े हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाई जाएगी।
