जनपद खीरी में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नीमगांव पुलिस ने एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी मितौली के मार्गदर्शन में थानाध्यक्ष नीमगांव के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। रविवार को पुलिस टीम ने मु0सं0 911/2024 धारा 60(2) आबकारी अधिनियम से संबंधित मामले में वांछित वारंटी अभियुक्त भानू प्रताप सिंह पुत्र स्व. नबाव सिंह, निवासी ग्राम बिल्लाई, थाना नीमगांव को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया गया है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में शामिल रहे:
उपनिरीक्षक संदीप कुमार यादव (प्रभारी चौकी बेहजम)
हेड कांस्टेबल सुशील कुमार
हेड कांस्टेबल संजय कुमार
पुलिस द्वारा क्षेत्र में अपराधियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई जारी है।
