पवन दीक्षित (क्राइम मंडल ब्यूरो )
लखीमपुर खीरी। थाना मितौली क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस चौकी मढ़िया बाजार के पास 70 वर्षीय बुजुर्ग का झाड़ियों में मिला शव, पुलिस अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हुआ हादसा की जता रही शंका। बुजुर्ग रुपया निकालने के लिए गया था बैंक।
कोतवाली मितौल पुलिस चौकी मढि़या बाजार से खस्ता मार्ग पर चंदपुरवा मोड़ के पास दाहिनी तरफ झाड़ियों में 70 वर्षीय बुजुर्ग का शव मिलने से सनसनी फैल गई जिसकी सूचना पुलिस चौकी मढ़िया बाजार को होने पर करीब 2 घंटे के बाद पुलिस ने एंबुलेंस बुलाकर के मिली बाडी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मितौली लेकर पहुंची।
जहां पर डॉक्टरों ने देखते ही 70 वर्षीय बुजुर्ग की बाड़ी को मृत घोषित कर दि मिलने वाले शव की शिनाख्त बली पुत्र बलदेव उम्र 70 वर्ष निवासी खंता देसू के रूप में हुई।
सूत्रों के हवाले से पता चला की बली की बॉडी करीब 2 घंटे झाड़ियों में पड़ी रही वह भी पुलिस चौकी मढ़िया बाजार के चंद कदमों की दूरी पर,
बली के पास से पंजाब नेशनल बैंक की पासबुक व विड्रॉल करने वालाबाउचर मिला है,जिससे अनुमान लगाया जा रहा है, बली बैंक को पैसा निकालने के लिए गया हुआ था पैदल वापस गांव जा रहा था, किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई थाना प्रभारी सुनीत कुमार ने मामला संज्ञान में आते ही मौके का मुआयना करते हुए,बताया प्रकरण की जांच में लगे हुए, उक्त प्रकरण में लोगों से पूछताछ जारी है।
शंका की सुई इंगित कर रही है 70 वर्षीय बुजुर्ग बैंक गया हुआ था, जिस स्थान पर बुजुर्ग उत्सव मिला है वहां पर दोनों तरफ घनी झाड़ियां हैं कहीं इस प्रकरण में मामला कुछ और तो नहीं।