मोहम्मदी खीरी। डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर राजधानी लखनऊ में भव्य कार्यक्रम में शामिल होने के लिए “लखनऊ चलो अभियान” की शुरुआत कर दी गई है। इसी क्रम में 14 अप्रैल को लखनऊ कूच करने को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने भाग लिया।बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में स्टेट प्रभारी उमाशंकर गौतम तथा लखनऊ मंडल प्रभारी विमल प्रकाश गौतम मौजूद रहे। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष दिनेश पाल, विधानसभा महासचिव शिवराम गौतम, विधानसभा प्रभारी बालकृष्ण अंबेडकर, प्रेमचंद गौतम, शमशुदीन खां, छोटेलाल गौतम, वेद प्रकाश गौतम, अखिलेश कुमार जौहर, राम औतार मित्रा, मंजू गौतम, देवेश कुमार गौतम और मुन्ना लाल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।बैठक के दौरान सभी वक्ताओं ने बहुजन समाज पार्टी की नीतियों और विचारधारा को मजबूत करने पर जोर दिया तथा अंबेडकर जयंती को ऐतिहासिक रूप से मनाने के लिए अधिक से अधिक लोगों से लखनऊ पहुंचने की अपील की।इस दौरान एक महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम भी देखने को मिला, जब सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी छोड़कर डॉ. सचिन कुमार अर्कवशी ने बहुजन समाज पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उनके पार्टी में शामिल होने पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।बैठक में 14 अप्रैल को लखनऊ पहुंचकर अंबेडकर जयंती कार्यक्रम को भव्य और ऐतिहासिक बनाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। नेताओं ने कहा कि यह अभियान सामाजिक एकता और विचारधारा को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम साबित होगा।
