लखीमपुर खीरी। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नीमगांव पुलिस ने तीन वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
पुलिस अधीक्षक खीरी डा. ख्याति गर्ग के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी मितौली के मार्गदर्शन में थानाध्यक्ष नीमगांव प्रवीर गौतम के नेतृत्व में शुक्रवार को पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए तीन वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्तों में मनोज पुत्र नत्थूलाल निवासी ग्राम अम्बेपुरवा थाना नीमगांव, राजवेन्द्र उर्फ राजविन्दर सिंह पुत्र गुरूनेम उर्फ गुरूमेख सिंह निवासी ग्राम मूडा दीक्षित थाना नीमगांव तथा लाखन रैदास पुत्र बाबू रैदास निवासी ग्राम हरैय्या थाना नीमगांव, जनपद खीरी शामिल हैं।
पुलिस ने बताया कि सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद माननीय न्यायालय भेज दिया गया है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष प्रवीर गौतम, उपनिरीक्षक ब्रजेश कुमार सिंह (चौकी प्रभारी सिकन्द्राबाद), उपनिरीक्षक जयप्रकाश राय, महिला उपनिरीक्षक प्रियंका शुक्ला, हेड कांस्टेबल अनुज पाण्डेय व कांस्टेबल मोनू कुमार शामिल रहे।
