oplus_161480736
लखीमपुर खीरी। मैगलगंज थाना क्षेत्र के जहांनगर गांव निवासी कालीचरण के लापता होने के मामले को लगभग एक माह बीतने को है, लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं लग सका है। समय बीतने के साथ-साथ परिजनों की चिंता और आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है।
परिजनों का कहना है कि कालीचरण के अचानक लापता होने के बाद से ही उन्होंने पुलिस को सूचना दी थी, लेकिन इतने दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस अभी तक कोई ठोस जानकारी नहीं जुटा सकी है। परिवार के लोग दिन-रात उसकी तलाश में भटक रहे हैं और हर दरवाजे पर उम्मीद लेकर जा रहे हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि आखिर कालीचरण धरती में समा गया या आसमान में उड़ गया, इसका जवाब अब तक किसी के पास नहीं है। एक माह बीत जाने के बावजूद मामले का खुलासा न होना पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहा है।
परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द कालीचरण का पता लगाया जाए, ताकि परिवार को राहत मिल सके और सच्चाई सामने आ सके।
