मितौली। आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मितौली में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के 7 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अधीक्षक डॉ. देवेंद्र सिंह द्वारा की गई।
इस अवसर पर स्वास्थ्य सेवाओं में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (CHO), स्टाफ नर्स, एएनएम एवं आशा कार्यकर्ताओं को उनके सराहनीय योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में महिला स्वास्थ्य कर्मियों के योगदान की सराहना करते हुए अधीक्षक डॉ. देवेंद्र सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाने में महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। उनके समर्पण और मेहनत से ही सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंच रहा है।
इस अवसर पर ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक मोहम्मद तैयब सिद्दीकी, ब्लॉक लेखा प्रबंधक अमित सक्सेना, फार्मासिस्ट सत्येंद्र कुमार वर्मा सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
