oplus_16
मैगलगंज । चुरईपुरवा चौराहे पर स्थित पेट्रोल पंप के समीप ‘महेंद्रा डिजिटल लाइब्रेरी व कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर’ का पूजा अर्चना के साथ शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद प्रधान रामप्रसाद और मितौली मंडल अध्यक्ष मन्ना लाल राठौर ने फीता काटकर केंद्र का उद्घाटन किया।
मुख्य अतिथियों ने संबोधित करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के लाइब्रेरी डिजिटल केंद्रों के खुलने से छात्र-छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और तकनीकी ज्ञान प्राप्त करने में बड़ी सुविधा होगी। प्रोपराइटर तेजपाल राठौर ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए केंद्र की सुविधाओं के बारे में जानकारी दी।
इस अवसर पर मुख्य रूप से ग्राम प्रतिनिधि मनीराम पाल, प्रधान प्रतिनिधि संतोष राठौर, अनूप कुमार राठौर,शिवराम राठौर (मास्टर), आदित्य राठौर समेत कई स्थानीय संभ्रांत नागरिक और ग्रामीण उपस्थित रहे।
