लखीमपुर खीरी । भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों की स्मृति में शहीद दिवस के अवसर पर जनपद लखीमपुर खीरी में शुक्रवार को पूर्वान्ह 11 बजे दो मिनट का मौन रखा गया। कलेक्ट्रेट सहित जनपद के समस्त कार्यालयों, विभागों व शिक्षण संस्थानों में अधिकारियों व कर्मचारियों ने मौन धारण कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल की अगुवाई में कलेक्ट्रेट में पूर्वान्ह 11 बजे दो मिनट मौन धारण कर शहीदों को श्रद्धाजंलि दी गई। इसके साथ जिले के अन्य कार्यालयों, विभागों, शिक्षण संस्थाओं में भी पूर्वान्ह 11 बजे दो मिनट का मौन धारण करते हुए शहीदों को श्रद्धाजंलि दी गई।
इस मौके पर एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह सिंह, एसडीएम युगांतर त्रिपाठी, डीएसओ अश्वनी कुमार सिंह, एसओसी संजय आनंद, प्रशासनिक अधिकारी खुशहाल सिंह ,सुधीर सोनी, सुरेश कुमार वर्मा, सहित कलेक्ट्रेट कर्मी एवं विभिन्न कार्यालयों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

