मितौली खीरी। मितौली कस्बे के थाना क्षेत्र के कस्बे में अनुराग शुक्ला के घर को चोरों ने बनाया निशाना।जिसमें से झुमका माला सोनें के,पायल चांदी की बीस हजार नगदी सहित लाखों के ऊपर चोरी कर घटना को दिया अंजाम। वहीं परिजनों ने बताया है कि जब घर के सभी सदस्य सो गए तब पीछे के पेड़ के सहारे से छत पर से घर में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। जिसकी जानकारी पुलिस को दी मितौली पुलिस ने पहुंच कर छानबीन करते हुए अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।
वहीं परिजनों का कहना कि है एक हफ्ते से लगातार इस मोहल्ले में किसी न किसी के घर में घुसकर चोरी करते हैं लेकिन इस मामले की पुलिस को जानकारी होती है फिर भी पुलिस पर गस्त का सवाल उठ रहा है। वैसे भी जब से थाना प्रभारी महेश पाठक नें थाने का चार्ज संभाला है।तब से लगातार थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। आखिर क्यों जनता मांग रही जवाब क्षेत्र में बढ़ रही चोरी की घटनाएं । क्षेत्र में हुई अन्य चोरी की घटनाओं का अभी तक नहीं हो सका खुलासा।
