oplus_0
मितौली खीरी।मितौली ब्लाक के रोहन लाल मेमोरियल पब्लिक स्कूल मितौली खीरी में 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारतीय राष्ट्रीय परिषद के सदस्य,भाजपा प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व राज्यसभा सांसद जुगल किशोर,विद्यालय प्रबंधक दिनेश कुमार मास्टर नें ध्वजारोहण के साथ-साथ महापुरुषों की प्रतिमा के समझ पूजन अर्चन कर व माल्या अर्पण कर फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद भाजपा प्रदेश प्रवक्ता जुगल किशोर को विद्यालय के प्रबंधक दिनेश कुमार मास्टर बैज व माला पहनाकर सम्मानित किया है। वही जुगल किशोर ने स्वतंत्रता में आजादी के इस पावन पर्व पर सभी आजाद वीर शहीदों को नमन किया और उनको याद करते हुए उनके विचार रखें। वहीं भारतीय संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के भी बारे में बताया। मितौली के लोकप्रिय कवि अमित कुमार कैथवार नें आजादी के वीर शहीदों पर विचार डाला और मधुर मधुर वाणी से सुनाया। जिसके साथ-साथ विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा आजादी के अवसर पर रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
जहां इस अवसर पर प्रदीप शुक्ला भूमि विकास बैंक चेयरमैन मितौली,पप्पू मिश्रा,इरफान बंजारा,मोहम्मद हाकिम,पत्रकार सुरेश शुक्ला संजय कांत मिश्रा,सहित अध्यापक गण व छात्र छात्राएं मौजूद रही।

वही जिसके बाद समाजसेवी अखिलेश मिश्रा ने तिरंगा पदयात्रा रैली का आयोजन किया। जिसका भाजपा प्रदेश प्रवक्ता जुगल किशोर ने तिरंगा पदयात्रा रैली का शुभारंभ किया। जिसमें मितौली खंड विकास अधिकारी आई एस मनीषा धारवे, तहसीलदार दिनेश कुमार,खण्ड शिक्षा अधिकारी भगवान राव,लल्लन बाबू,पूर्व जिला पंचायत सदस्य अखिलेश पैलवी,मंडल अध्यक्ष मन्नालाल राठौर,थाना प्रभारी मितौली महेश पाठक तिरंगा पदयात्रा रैली में शामिल रहे। और वहीं बाबू रामेश्वर दयाल महाविद्यालय फत्तेपुर में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता जुगल किशोर की मौजूदगी में तिरंगा ध्वजारोहण किया गया। और वही इस महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं द्वारा वीर शहीदों पर कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चुरईपुरवा में डॉ पूनम सिंह के द्वारा ध्वजारोहण किया गया। जहां अस्पताल के सभी स्टाफ के लोग मौजूद रहे।
