लखीमपुर खीरी। पुलिस अधीक्षक खीरी की अध्यक्षता में तहसील गोला में “सम्पूर्ण समाधान दिवस” का किया गया आयोजन; फरियादियों की समस्याओं को सुनकर सम्बन्धित अधिकारियों को मौके पर जाकर जनशिकायतों की निष्पक्ष जांच कर विधिक निस्तारण के लिए निर्देशित किया गया, तत्पश्चात बढ़ती ठंड के दृष्टिगत रैन-बसेरो का निरीक्षण किया गया
जनपद के प्रत्येक तहसील स्तर पर “सम्पूर्ण समाधान दिवस” का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी खीरी दुर्गा शक्ति नागपाल व पुलिस अधीक्षक खीरी संकल्प शर्मा द्वारा तहसील गोला पर उपस्थित रहकर “सम्पूर्ण समाधान दिवस” की अध्यक्षता की गई। इस दौरान फरियादियों की समस्याओं को सुनकर सम्बंधित अधिकारियों को मौके पर जाकर जनशिकायतों की निष्पक्ष जाँच करके विधिक निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध रूप से निस्तारण करने तथा जिन प्रार्थना पत्रों का निस्तारण उच्चाधिकारी स्तर से किया जाना है उन पर सम्बन्धित से समन्वय स्थापित कर समय से निस्तारण किये जाने के लिए निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारीगण द्वारा अपने-अपने सर्किल की तहसील मुख्यालय में उपस्थित रहकर जनशिकायतों का निस्तारण कराया गया। तत्पश्चात जिलाधिकारी महोदया खीरी एवं पुलिस अधीक्षक महोदय खीरी द्वारा बढ़ती ठंड के दृष्टिगत गोला स्थित रैन-बसेरो का निरीक्षण किया गया। इस दौरान रैन-बसेरे में ठहरने वाले लोगों की व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए वहां रुकने वाले व्यक्तियों का सत्यापन कराया। रैन बसेरों में ठंड से बचाव, स्वच्छता एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की स्थिति का जायजा लिया। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि रैन बसेरों में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं निरंतर प्रभावी रूप से संचालित रहें। इस अवसर पर आमजन से अपील की गई कि ठंड के मौसम में बेसहारा व्यक्तियों की सहायता हेतु आगे आएं तथा किसी भी असहाय व्यक्ति की जानकारी समय से प्रशासन अथवा पुलिस को दें, जिससे उन्हें तत्काल आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा सके।
