मितौली खीरी। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता और पूर्व राज्यसभा सांसद जुगल किशोर को भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय परिषद का सदस्य चुना गया है। उनके निर्वाचन से लखीमपुर खीरी जिले और पूरे प्रदेश में कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।
जुगल किशोर प्रदेश के विकास कार्यों में अपनी अहम भूमिका निभाते रहे हैं। उनके लगातार सक्रिय रहने और जनहित में तत्परता के कारण उन्हें यह जिम्मेदारी मिली है।
इस मनोनयन पर लखीमपुर खीरी जिले और प्रदेश के सर्व समाज के लोगों ने उन्हें हार्दिक बधाई दी है। उनके पैतृक गांव चुरईपुरवा में भी जश्न का माहौल है।
चुरईपुरवा के पूर्व प्रधान रामप्रमाद, शमशाद अली और करुणेश कुमार उर्फ रिंकू प्रधान,पंकज कुमार गौतम,सियाराम गौतम,जितेंद्र चौधरी, राम नारायन,वेद प्रकाश गौतम सहित स्थानीय जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं में विशेष खुशी देखी जा रही
है।

