filter: 0; jpegRotation: 0; fileterIntensity: 0.000000; filterMask: 0; module:0facing:0; hw-remosaic: 0; touch: (-1.0, -1.0); modeInfo: ; sceneMode: Auto; cct_value: 0; AI_Scene: (-1, -1); aec_lux: 0.0; hist255: 0.0; hist252~255: 0.0; hist0~15: 0.0;
मितौली खीरी। मितौली थाना क्षेत्र के हैदर नगर गांव में रामसहाय पुत्र इतवारी अपनी बहू का प्रसव करवाने के लिए मितौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गए थे। जब घर के परिजन सुबह अपने घर पहुंचे। तो उनका लड़का और भैंस घर पर नहीं दिखा। तब पड़ोस के लोगों से पूछताछ की। तो पड़ोस के लोगों ने बताया की आपका लड़का आपकी भैंस खुल गई थी। इसलिए आपका लड़का दिनांक 23 अगस्त को समय करीब 9 बजे अनूप कुमार 18 वर्षीय भैंस को पकड़ने के लिए उसके पीछे-पीछे गया था। जब अनूप कुमार घर वापस नहीं लौटा। तब घर के परिजन इधर-उधर तलाश में जुट गए। लड़को को ढूंढते ढूंढते शाम हो गई। जब कहीं नहीं मिला तो गांव के लोगों को अपने लड़के और भैंस की जानकारी दी। ग्रामीणों ने जानकारी मिलते ही आसपास के खेत नहर,नदी,नाले,तालाब और गन्ने को ढूंढने का प्रयास किया। लेकिन फिर भी नहीं मिला। फिर दूसरे दिन 24 अगस्त को पड़ोस के पियरा गांव में उसके खेत की फसल भैंस चल रही थी। अपने गांव की भैंस समझ कर महिला ने अपने घर भैंस बांध लिया। भैंस तो मिल गई लेकिन युवक का कोई पता नहीं चल रहा है। इसके बाद तीसरे दिन फिर ग्रामीणों ने 25 अगस्त को ग्रामीणों पड़ोस के गांव छान मारे लेकिन लड़के का फिर भी कहीं सुराग तक नहीं लगा। इस मामले को लेकर लड़के के पिता ने मितौली थाने में शाम के समय लिखित में प्रार्थना पत्र दे चुके हैं। जहां तेज तर्रार कोतवाली प्रभारी शिवाजी दुबे ने मुकदमा पंजीकृत कर कार्यवाही शुरू कर दी है। वही आज पांचवे दिन भी ग्रामीणों ने एक बार फिर गांव के आस पड़ोस पिरई नदी नाले तालाब गन्ना फिर दोबारा छान मारा। लेकिन लड़के का कहीं कोई पता नहीं चला। जिस लड़के की मां और घर के सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा है। वही जब इस मामले की जानकारी क्षेत्राधिकारी मितौली जितेंद्र सिंह परिहार को मिली तत्काल प्रभाव के साथ मितौली कोतवाली प्रभारी शिवाजी दुबे को मामले की जांच और कार्यवाही के आदेश जारी किए हैं।

