मुख्य संपादक- पंकज कुमार गौतम
लखीमपुर खीरी। जिला चिकित्सालय मोतीपुर ओयल में योग प्रशिक्षक महेंद्र वर्मा द्वारा चिकित्सकों व कर्मचारियों को वाई ब्रेक योगाभ्यास कराया गया।
सीएमएस डॉ आरके कोली ने बताया कि कार्यस्थलों पर कर्मचारियों के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के उद्देश्य से ‘वाई ब्रेक’ योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। यह कार्यक्रम आयुष मंत्रालय, भारत सरकार की पहल है, जिसका उद्देश्य कर्मचारियों को कार्य के बीच कुछ मिनटों का योग विराम देकर उन्हें तनावमुक्त, ऊर्जावान और स्वस्थ बनाना है, जिन्हें महज़ 5 से 10 मिनट में किया जा सकता है।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने भाग लिया और योगाभ्यास के बाद खुद को तरोताज़ा और सकारात्मक महसूस किया। अधिकारियों का कहना है कि यह पहल न केवल स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है, बल्कि कार्यक्षमता और एकाग्रता भी बढ़ाती है।
उन्होंने ने कहा कि हर कार्यालय में नियमित रूप से ‘वाई ब्रेक’ योगाभ्यास को अपनाए ताकि एक स्वस्थ और उत्पादक कार्यसंस्कृति विकसित हो सके।

