पंकज कुमार गौतम संपादक
मितौली खीरी। मितौली विकासखंड के ग्राम पंचायत दतेली कलां स्थित सरायन तट पर सदा शिव लीलाधारी बाबा जंगलीनाथ शिव मंदिर परिसर में सात दिवसीय रुद्र महायज्ञ एवं विराट संत सम्मेलन का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस धार्मिक आयोजन में मानस मर्मज्ञ पंडित कौशल किशोर मिश्र फलाहारी बाबा (बाजूडीह) द्वारा राम कथा का अमृतमय प्रसंग सुनाया गया।
लखनऊ से पधारे परम विद्वान मानस मर्मज्ञ हरिओम बाजपेई जी ने भक्त की महिमा पर सुंदर एवं भावविभोर कर देने वाला प्रवचन प्रस्तुत किया, जिसे सुनकर श्रद्धालु भावविह्वल हो उठे। इस यज्ञ एवं संत सम्मेलन का संचालन देवी चरण मिश्र तथा संयोजन आचार्य ज्ञानेश जी के सानिध्य में संपन्न हो रहा है। यज्ञाचार्य ज्ञानेश्वर पाण्डेय के द्वारा यज्ञ की पूर्ण आहुति दी गई। साथ ही विशाल भंडारे का आयोजन कर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया।
आयोजन के दौरान ऐप्जा लखनऊ मंडल के उपाध्यक्ष श्री अखिलेश मिश्र को कथा व्यास हरिओम बाजपेई जी ने तिरंगा पट्टिका पहनाकर प्रसाद अर्पित किया एवं शुभाशीर्वाद प्रदान किया।
वहीं जिला पंचायत सदस्य सुरेश पुष्कर, को विपिन मिश्र एवं देवी चरण मिश्र द्वारा तिरंगा ध्वज भेंट कर सम्मानित किया गया। यह आयोजन क्षेत्र में धार्मिक आस्था, आध्यात्मिक चेतना और सांस्कृतिक एकता को प्रगाढ़ करने का कार्य कर रहा है।क्षेत्रीय श्री रुद्र महायज्ञ एवं विराट संत सम्मेलन में राजेंद्र दीक्षित सत्य प्रकाश मिश्रा, प्रकाश मिश्रा, शिव सेवा के श्यामू रजनीश गौरव निर्मल विजय मिश्रा, विपिन पुजारी, मुन्ना लाल गिरी, संदीप अवस्थी, अजय अवस्थी, घनश्याम शुक्ला, सतीश चंद्र दीक्षित, चक्रपाणि दीक्षित, संगीत मिश्रा, राकेश अवस्थी, चंद्रभाल, योगेश, मनोज दीक्षित आदि लोगों का सराहनीय सहयोग रहा।

