कानपुर नगर के बिठूर थाना अंतर्गत पड़ने वाले ग्राम मकसूदाबाद में दबंगों ने गरीब परिवार को पर अपना कहर ढाया शराब पीकर के गरीब परिवार को कुल्हाड़ी और डंडों से मारपीट कर सर फोड़ दिया ग्रामीणों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए.
कानपुर नगर के बिठूर थाना अंतर्गत ग्राम मकसूदाबाद में रिंकू उर्फ गोले व जमुना को वहां के दबंग कलिका प्रसाद उर्फ ननखे दीपक, अजय, विजय, और रिंगन ने कुल्हाड़ी व डंडों से मारपीट कर लहूलुहान कर दिया.
पीड़ित परिवार ने बताया कि प्रसाद कलिका उर्फ ननखे आए दिन शराब पीकर घर के सामने हंगामा करते हैं.
मना करने पर मारपीट पर आमादा हो जाते हैं घटना वाले दिन भी कलिका प्रसाद उर्फ ननखे शराब पीकर यहां महिलाओं को भद्दी गालियां दे रहा था. पीड़ित परिवार ने बताया कि मना करने पर मारपीट पर आमादा हो गया.
और गुस्से में घर से कुल्हाड़ी उठाकर रिंकू उर्फ गोले और जमुना पर जानलेवा हमला कर दिया. जिससे उनके सर में गंभीर चोटें आई हैं. दोनों ही घायल व्यक्तियों को कानपुर के बीआरपी हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है जहां उनका प्राथमिक उपचार चल रहा है.
पीड़ित परिवार की ओर से बिठूर थाने में मुकदमा पंजीकृत किया गया है.
बिठूर थाना प्रभारी ने बताया कि शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा व मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद अन्य धाराएं भी बढ़ा दी जाएगी।
