लखीमपुर खीरी। मोहम्मदी तहसील प्रशासन द्वारा आज भी अवैध कब्जेदारों के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही करते हुए अवैध कब्जे हटाए गए, जिसके अंतर्गत ग्राम सहिजना की गाटा संख्या 406 व गाटा संख्या 408 की पैमाइश करके अवैध कब्जा हटाया गया। ग्राम मोहिद्दीनपुर की गाटा संख्या 1192 की पैमाइश करके भूमि को खाली करवाया गया। ग्राम मकसूदपुर में गाटा संख्या 152 भूमि खलिहान पर किशोरी ने अवैध दीवार बना ली थी, जिसको तहसील प्रशासन द्वारा बुलडोजर की मदद से गिरवा दिया गया। इसके साथ ही प्रशासन द्वारा भूमिहीन असहाय व्यक्तियों के उनकी भूमि पर कब्जे दिलवाए गए। क्षेत्रीय लेखपाल की तहरीर पर थाना पसगवां में अंतर्गत धारा 447 के तहत अवैध अतिक्रमणकारियों पर मुकदमा दर्ज करवाया गया। इसके अतिरिक्त ग्राम रसूलपुर तफज्जुल हुसैन में गाटा संख्या 1119 रकबा 0.470 कब्रिस्तान की भूमि पर अवैध कब्जेदारों का कब्जा हटवाया गया। ग्राम मानाखेड़ा में गाटा संख्या 925 की पैमाइश कर खाली करवाया गया। ग्राम भंगेली में चक मार्ग की पैमाइश करके खाली करवाया गया।
