filter: 0; jpegRotation: 0; fileterIntensity: 0.000000; filterMask: 0; module:1facing:0; hw-remosaic: 0; touch: (0.27083337, 0.27083337); modeInfo: ; sceneMode: Auto; cct_value: 0; AI_Scene: (-1, -1); aec_lux: 0.0; hist255: 0.0; hist252~255: 0.0; hist0~15: 0.0;
मितौली खीरी। विकासखंड मितौली की ग्राम पंचायत खंजन नगर के छेदी पुरवा बाजार में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि कस्ता विधायक सौरभ सिंह सोनू व विशिष्ट राजीव वर्मा पूर्व जिला पंचायत सदस्य को बड़ा माला पहनाकर सम्मानित किया। होली मिलन समारोह का आयोजन संयोजक हर्ष वर्मा द्वारा किया गया।जहां कस्ता विधायक सौरभ सिंह सोनू ने होली मिलन समारोह में बोलते हुए कहा कि खुशी के बात है कि आज आप सभी लोग इस होली मिलन समारोह का आयोजन किया है। जिसके अवसर पर आप सभी लोगों से मिलकर बड़ा हर्ष हो रहा है। जो लोग हम तक नहीं पहुंच पाते हैं उनकी मुलाकात इस होली समारोह मैं हुई है। जो लोग इस होली समारोह का आयोजन किए हैं मैं उनको बहुत-बहुत बधाई देता हूं। वही विधायक ने अपने पिता भाजपा प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व राज्यसभा सांसद जुगुल किशोर के द्वारा किए गए क्षेत्र में विकास कार्यों के बारे में बताते हुए कहा कि आज देख लीजिए चारों तरफ विकास की गति है। सभी अंबेडकर पार्क व अन्य महापुरुषों के स्थान पर हाई लाइट लगाई जा रहीं हैं।इस संयोजक हर्ष वर्मा,संयोजक सुरेंद्र कोटेदार,उत्तम पांडेय सेक्टर संयोजक,संयोजक अवधेश कुमार, पूर्व प्रधान चंद्रशेखर वर्मा खमरिया, राजेंद्र प्रसाद गौतम क्षेत्र पंचायत सदस्य,पूर्व प्रधान रमेशचंद निषाद,रामदास,रामशंकर तिवारी,सहित कार्यक्रम में हजारों की संख्या में क्षेत्र के सम्मानित में लोग मौजूद रहे।

