filter: 0; jpegRotation: 0; fileterIntensity: 0.000000; filterMask: 0; module:1facing:0; hw-remosaic: 0; touch: (-1.0, -1.0); modeInfo: ; sceneMode: Night; cct_value: 0; AI_Scene: (-1, -1); aec_lux: 0.0; hist255: 0.0; hist252~255: 0.0; hist0~15: 0.0;
रिपोर्ट पंकज कुमार
मैगलगंज खीरी। दिसतापुर के अम्बेडकर पार्क में बौद्ध धम्म महासम्मेलन मेले का तीन दिवसीय आयोजन किया गया। जहां इस मेले में लखीमपुर खीरी के तेजतर्रार युवा बसपा जिलाध्यक्ष विपिन कुमार गौतम मेले के समापन के अवसर पर पहुंचे। जहां बसपा जिला अध्यक्ष को कमेटी के अध्यक्ष अतुल कुमार मित्रा ने माला पहनकर सम्मानित किया।
वहीं बौद्ध धम्म प्रचारक एवं नाट्य कला मंडल दिसतापुर पार्टी के प्रबंधक मनोहर लाल मित्रा को कोट पहनाकर सम्मानित किया। और ग्राम प्रधान नीलम देवी फरिया पिपरिया व सुनील कुमार ग्राम विकास अधिकारी एवं विश्वराज गौतम डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जन्मोत्सव समिति मैगलगंज के मेले के समापन के तीसरे दिन कार्यक्रम में पहुंचे जहां मेला कमेटी अध्यक्ष अतुल कुमार मित्रा ने आए हुए अतिथियों को माला पहनकर सम्मानित किया।
वहीं मेले में पहुंचे ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विपिन कुमार शर्मा व अन्य अतिथियों को भी माला पहनाकर सम्मानित किया गया।
पार्टी प्रबंधक मनोहर लाल मित्रा ने बताया कि पंचशील के माध्यम से बताया पंचशील का पालन करें। और डॉ भीमराव अम्बेडकर के बतायें हुए मार्ग पर चलेगें। तभी आप सभी का कल्याण हो होगा। और अपने बच्चों के भविष्य के बारे में सोचें बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाएं। इस अवसर पर हजारों की संख्या में सम्मानित लोग और माताएं बहने मौजूद रहीं।

