क्राइम रिपोर्टर रोहित अर्कवंशी
मितौली। क्षेत्र की ग्राम पंचायत ककरहा में बीती रात में गांव के नजदीक राजकीय हाईस्कूल के पास खेत मे एक गोवंश का बाघ ने शिकार किया है। जिससे गाँव मे दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी है।
थाना मैगलगंज क्षेत्र के गाँव ककरहा में राजकीय हाईस्कूल के पास बाघ ने गोवंश को निवाला बनाया है। सुबह खेत गये ग्रामीण ने बताया की कई दिनों से बाघ की चहलकदमी गांव के नजदीक होने के कारण लोगों में दहशत व्याप्त हैं। इससे पहले पहले भी ग्रामीणों द्वारा वनविभाग को सूचना दी गई थी। लेकिन वन विभाग की टीम ने गाँव मे जाने की जहमत नहीं उठाई। ग्रामीणों ने वन विभाग से कार्यवाही की मांग की है।

