filter: 0; jpegRotation: 0; fileterIntensity: 0.000000; filterMask: 0; module:0facing:0; hw-remosaic: 0; touch: (0.35069448, 0.35069448); modeInfo: ; sceneMode: Auto; cct_value: 0; AI_Scene: (-1, -1); aec_lux: 0.0; hist255: 0.0; hist252~255: 0.0; hist0~15: 0.0;
मितौली खीरी। विकासखंड मितौली क्षेत्र के हैदर नगर उर्फ रामचरन पुरवा गांव के तथागत गौतम बुद्ध पार्क में पांच दिवसीय संत शिरोमणि रविदास जयंती के उपलक्ष में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां पहुंचे भाजपा प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व राज्यसभा सांसद जुगल किशोर नें संत शिरोमणि रविदास जी,तथागत गौतम बुद्ध की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित व पुष्प अर्पित किया।मंच का संचालन क्षेत्र पंचायत सदस्य राजेंद्र प्रसाद द्वारा किया गया। जहां क्षेत्र पंचायत सदस्य राजेंद्र प्रसाद ने तथागत गौतम बुद्ध की प्रतिमा देकर सम्मानित किया।
जहां कमेटी के लोगों ने जुगुल किशोर व शमशाद अली को पंचशील पट्टिका व माला पहनाकर सम्मानित किया। वही जुगुल किशोर ने संत शिरोमणि रविदास जी जीवन पर और उनके बारे में बताया।
नाट्य कला मंडल दिसतापुर पार्टी के प्रबंधक व संचालक मनोहर लाल मित्रा द्वारा पार्टी के कलाकारों द्वारा दिन और रात्रि में संत रविदास जी,तथागत गौतम बुध व डॉक्टर भीमराव अंबेडकर एवं अन्य महापुरुषों के बारे में झांकी एवं जीवन चरित्र के माध्यम से दिखाया जाता है। जो यह कार्यक्रम 28 फरवरी तक चलेगा।जहां महान संत रविदास जी की जयंती के उपलक्ष में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पांच दिवसीय विशाल महासम्मेलन मेले का आयोजन किया गया है। जहां इस मेले में काफी दूर दराज से लोग बौद्ध भिक्षु व अन्य सम्मानित लोग इस कार्यक्रम में पहुंचते हैं। यह जयंती बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई जाती है।
इस अवसर पर मोनू शुक्ला, सियाराम गौतम,अशोक कुमार गौतम,संजीव गौतम,उत्तम पांडेय मोहनलाल यादव,जितेंद्र चौधरी,गार्गी प्रसाद,प्रमोद गौतम,महादेव प्रसाद,मथुरा प्रसाद,विजय कुमार गौतम,अभिमन्यु गौतम,रामपाल गौतम,रवि गौतम,विष्णु गौतम,सहित कमेटी के सम्मानित लोग व ग्राम वासी मौजूद रहे।

