filter: 0; jpegRotation: 0; fileterIntensity: 0.000000; filterMask: 0; module:0facing:0; hw-remosaic: 0; touch: (-1.0, -1.0); modeInfo: ; sceneMode: Auto; cct_value: 0; AI_Scene: (-1, -1); aec_lux: 0.0; hist255: 0.0; hist252~255: 0.0; hist0~15: 0.0;
रिपोर्ट -पंकज कुमार
मितौली खीरी।विकासखंड मितौली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लगे मानसिक स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ भाजपा प्रदेश प्रवक्ता पूर्व राज्यसभा सांसद जुगल किशोर ने फीता काटकर शुभारंभ किया। जहाँ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी देवेद्र कुमार सिंह ने मुख्य अतिथि और सुप्रसिद्ध मानसिक चिकित्सक डॉक्टर अखिलेश शुक्ला का माल्यार्पण अंग वस्त्र स्मृति चिन्ह देखकर स्वागत अभिनंदन किया और मेले की व्यवस्था के साथ-साथ निशुल्क मरीजों को दी जाने वाली दवाइयां और मरीजों का हाल-चाल लिया।
मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में कहा भाजपा सरकार आखिरी पायदान पर खड़े व्यक्ति का चिंतन करने के साथ-साथ 5 लाख तक का निशुल्क इलाज के लिए आयुष्मान कार्ड बनाकर गरीबों को तोहफा देने का काम किया है और ग्रामीण अंचलों में हर महीने में एक वार मानसिक स्वास्थ्य मेला और हर रविवार वार को पीएचसी और सीएचसी पर मेले का आयोजन करने का काम किया है जिससे गरीबों को निशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सके और कहा एक्सरा के साथ-साथ पैथोलॉजी खोल कर समस्त निशुल्क जांचें ग्रामीण स्तर पर 50 बेड का महिला अस्पताल देने का काम किया है मेरा गृह क्षेत्र होने के चलते मैंने एक एंबुलेंस मितौली और बेहज अस्पताल को अपने कोटे से देने का काम किया था जिससे मरीजों को कोई असुविधा न हो। मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अखिलेश शुक्ला ने कहा कि मैं गरीबों और मरीजों की सेवा में 24 घंटे तत्पर रहता हूं समुदायिकता केंद्र अधीक्षक डॉक्टर देवेंद्र सिंह ने कहा मेरा यह प्रयास रहता है कि कोई गरीब, मजदूर स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित न रह जाए। कैंप में कुल 405 मरीजो का रजिस्ट्रेशन हुआ, जिसमें मानसिक रोग के 70 मरीज, ब्लड प्रेशर के 177 मरीज, टीबी रोग के ग्यारह मरीज, शुगर के साठ मरीजो की नि:शुल्क जांच कर नि:शुल्क दवा वितरित गई इस अवसर पर डा शोएब, डॉक्टर अर्चना सिंह, डॉक्टर के के भार्गव, बीपीएम तैयब, शिवेंद्र सिंह ,अमित सक्सेना,अभिषेक मिश्र, सहित अस्पताल का समस्त स्टाफ, डॉक्टर,एनम, आशा बहुएं मरीज मौजूद रहे।

