filter: 0; jpegRotation: 0; fileterIntensity: 0.000000; filterMask: 0; module:0facing:0; hw-remosaic: 0; touch: (0.02037037, 0.02037037); modeInfo: ; sceneMode: Night; cct_value: 0; AI_Scene: (-1, -1); aec_lux: 0.0; hist255: 0.0; hist252~255: 0.0; hist0~15: 0.0;
मितौली खीरी।मितौली विकास खण्ड के चुरईपुरवा गांव में जय भीम बौद्ध कथा का पांच दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व राज्य सभा सांसद जुगुल किशोर नें तथागत गौतम बुद्ध और बाबा साहेब की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित व पुष्प अर्पित कर फीता काट कर शुभारम्भ किया। जहां जुगल किशोर ने मंच के माध्यम से कहा तथागत गौतम बुद्ध और डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के बताए हुए मार्ग पर चलेंगे तभी आप सभी का कल्याण हो सकता है और उन्होंने अपने जीवन के बारे में बताते हुए कहा इस गांव में अगर सबसे पहले कोई बौद्ध रीती रिवाज से शादी हुई थी।तो हमारी हुई थी मैं बुद्ध के अनुयायियों के द्वारा बौद्ध धर्म से शादी किया था। इसलिए आप सभी लोग बुद्ध और डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के ज्ञान को पढ़े अपने बच्चों को पढ़ायें तभी आगे बढ़ सकेंगे। क्योंकि शिक्षा वह शेरनी का दूध है जो पीता है वह दहाड़ता है ऐसा डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने कहा था।
जहां कथा वाचिका मीना बौद्ध द्वारा डॉ भीमराव अंबेडकर बुद्ध अन्य महापुरुषों के बारे में दिन और रात्रि में उनके जीवन लीला पर कलाकारों के माध्यम से दिखाया जाता है। यह कार्यक्रम दिनांक 1 फरवरी से 5 फरवरी तक चलेगा। जिसमें कथा वाचिका द्वारा मधुर मधुर वाणी से संगीतमय के आधार पर जनता को आकर्षित करेंगी।इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि रामप्रसाद,करुणेश कुमार रिंकू ग्राम प्रधान,आदित्य कुमार दुन्ना सेठ,सुनील कुमार,अमित कुमार,संदीप कुमार,अमर रिजवी,अजय कुमार,रविंद्र कुमार,राजेश चौधरी चंद्र प्रकाश सांभा,अंकुल कुमार,लविश कुमार,रोशन कुमार,सचिन कुमार,रितिक कुमार,आशीष कुमार गौतम सहित कमेटी के सम्मानित लोग मौजूद रहे।

