रिपोर्ट – अंजनी राज
भीखमपुर। लखीमपुर मोहम्मदी मार्ग पर भीखमपुर नहर पुल के पास गैस इंडेन कैप्सूल टक्कर मारते हुए सवारी भरे ट्रैक्टर ट्रॉली के ऊपर पलटने से 1 की मौत हो गई।जबकि 1 दर्जन लोग घायल हो गए। कैप्सूल पलटने के बाद चालक मौके से फरार हो गया।पास में स्थित भीखमपुर पुलिस पिकेट के सिपाही मौके पर पहुंच गए सभी घायलों को निकलवाकर मौके पर एंबुलेंस को 1 घंटे तक नहीं पहुंचने पर सभी को इलाज के लिए प्राइवेट वाहन से भेजा गया।1 गंभीर घायल को 112 से लखीमपुर भेजा गया। बाद में पहुंची मितौली और हैदराबादऔर नीमगांव पुलिस बल ने मौजूद भीड़ को कैप्सूल के पास से हटाया गया।
कस्बे के लखीमपुर मोहम्मदी मार्ग पर भीखमपुर नहर पुल के पास मोहम्मदी की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे इंडेन गैस कैप्सूल ने टेढ़ेनाथ स्थान पर अमावस्या को जा रहे ट्रैक्टर ट्रॉली को टक्कर मारते हुए पलट गया।जिससे ट्रैक्टर का कुंडा टूट गया ट्रैक्टर और ट्रॉली में सवार होकर जा रहे लोगों में से की मौके पर खत्म हो गया मृतक कैलाश मिश्रा 60 महात्मा निवासी ग्राम पचपेड़वा थाना फरधान निखिल कुमार 20 वर्ष निवासी पचपेड़वा जो की मोटरसाइकिल से साथ में जा रहा था वह भी बीच में फंसकर उसका पैर टूट गयामृतक के भतीजे विपिन कुमार मिश्रा ने बताया 9 बजे ट्रैक्टर ट्रॉली घर से निकली थी।मृतक चार भाई थे जिसमें यह तीसरे नंबर के थे,घायल
सौरभ बाजपेई 28 निवासी लखीमपुर।
रोहिनी देवी 22 निवासी पचपेड़वा,सुभाषिनी देवी 50,अंजलि देवी 17,गायत्री देवी 35,रिंकी देवी 32,डुग्गू 5 वर्ष,सार्थक 5,शिवांगी देवी 18,मोना देवी 20,
दिव्यांशी देवी 22,निखिल कुमार 20,रामहेत 35, सभी निवासी ग्राम पचपेड़वा के थे

