आज नगर पंचायत निवाड़ी के सभासदों ने नगर पंचायत निवाड़ी में विकास कार्य न होने से नाराज सभासदों ने माननीय उप जिलाधिकारी महोदय तहसील मोदीनगर को नगर पंचायत निवाड़ी में अधिशासी अधिकारी द्वारा अपने ऑफिस में ना आने नगर पंचायत निवाड़ी के विकास कार्यों में ध्यान ना देना, कस्बा निवाड़ी में जर्जर हो चुकी सभी सड़कों, सर्दियों के समय में अलाव की व्यवस्था न होना, तालाबों की सफाई न होने से तालाबों में बदबू होना के कारण कस्बे में बीमारी फैलने के डर, कस्बा निवाड़ी में जन सुविधा केंद्र कस्टमर सर्विस सेंटर निवाड़ी मैं केवाईसी मोबाइल से आधार कार्ड लिंक करने के किसानों से डेढ़ सौ रुपए लिए जाना जो कि किसानों के साथ लूट को लेकर भारतीय किसान यूनियन ‘किसान सभा’ के नेतृत्व में ज्ञापन सौपा।
लिखित में माननीय उप जिलाधिकारी को की शिकायती करने वालों में वालों में सत्येंद्र त्यागी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन किसान सभा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य संदीप जिंदवाल, सभासद मांगू केवट, राजकुमार त्यागी, विक्की त्यागी, जगदीश वाल्मीकि, कादर खान, सुबोध त्यागी, रतन त्यागी, आलोक कुमार, सतीश कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।

