रिपोर्ट – सोनू गौतम
मितौली खीरी। मितौली महोत्सव का शुभारंभ भूमि पूजन ध्वजारोहण भोले बाबा की झांकी के बाद पौराणिक परमपरा के अनुसार भूत भावन भोले बाबा अवढर दानी की बारात के साथ पौराणिक मेला महोत्सव मेला श्री धनुष यज्ञ का शुभारंभ किया गया
मितौली मेला महोत्सव में सर्व प्रथम भाजपा प्रदेश प्रवक्ता पूर्व राज्यसभा सांसद जुगल किशोर, मेला आयोजन मास्टर दिनेश कुमार, ग्राम प्रधान मितौली नीरज कश्यप ,भाजपा नेता प्रदीप शुक्ल व क्षेत्र के सम्मानित नागरिकों की मौजूदगी में भूमि पूजन,ध्वजारोहण भोले बाबा की आरती कर साथ में शिव भोले बाबा की संपूर्ण झांकी सजाकर गाजेबाजे के साथ शिव बारात मितौली क्षेत्र व कस्बे में धूम धाम से निकली गई हजारों की संख्या में दो पहिया,, चार पहिया,ट्रैक्टर ट्राली, पैदल यात्रियों के साथ भ्रमण करते हुए मेला मैदान पहुंची भोले बाबा की आरती प्रसाद वितरण के साथ शिव भारत का समापन आरती प्रसाद वितरण के साथ किया गया मेला आयोजन मास्टर दिनेश कुमार ने बताया की 13 जनवरी 2025 से दिन में रामचरितमानस के माध्यम से और रात्रि में कृष्ण चरित्र के माध्यम से बहुत ही मार्मिक ढंग से श्री राधा सर्वेश्वरी लीला संस्थान श्री धाम वृंदावन मथुरा से पधारी रासलीला कृष्ण लीला पार्टी के द्वारा दिखाई जाएगी उसके बाद झांकी, बच्चों का कार्यक्रम व कवि सम्मेलन मुशायरे के साथ मेले का समापन किया जाएगा इस अवसर पर मैडोलेक्स हॉस्पिटल में डॉक्टर अनिल राज, कवि अमित कैथवर, पंडित शंकर दीक्षित, करुणा शंकर गुप्त, डॉक्टर आदेश कुमार, मनीराम, रमाशंकर तिवारी, इरफान बंजारा, अशोक राज, डाक्टर सिवसरन उर्फ सचिन, योगेंद्र मिश्र, सब्बीर गायक, पप्पू पेंटर, मलिक लाइट हाउस, सत्यराम विक्रम, समस्त क्षेत्र के सम्मानित नागरिक माताएं बहने मौजूद रंहीं।

