रिपोर्ट पंकज कुमार (संपादक)
लखीमपुर खीरी के सदर कोतवाली क्षेत्र में अदरक व्यापारी से दिनाँक 26.12.2024 को थाना कोतवाली सदर जिला खीरी की चौकी एल0आर0पी0 क्षेत्र के बजाज शोरूम के नेशनल हाइवे 730 पर मारूति वैन का प्रयोग करते हुये तमन्चे के बल पर डरा धमकार व्यापारी से कुल 389000 रूपये लेकर भाग गये थे जिस सम्बन्ध में थाना कोतवाली सदर जिला खीरी पर मु0अ0स0 971/2024 पंजीकृत किया गया था। जिसमें दिनांक 28.12.2024 को 04 नफर अभियुक्तगण 1.अंकित गौतम पुत्र बनवारीलाल उम्र 22 वर्ष नि0 ग्राम राजाजीपुरम थाना कोतवाली सदर जनपद खीरी 2.आकाश वर्मा पुत्र नन्दकिशोर वर्मा उम्र 20 वर्ष नि0 ग्राम राजापुर थाना कोतवाली सदर जनपद खीरी 3.शादाब उर्फ पोलियो पुत्र कल्लू उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम राजापुर थाना कोतवाली सदर जनपद खीरी 4.मिथुन सिंह पुत्र विजय सिंह उम्र 26 वर्ष निवासी पक्का तालाब थाना व जनपद खीरी को कुल 272700 रूपये, मोबाइल व घटना में प्रयुक्त वाहन मारूति वैन के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। इनमें से 01 नफर अभियुक्त मुन्ना उर्फ हनी पुत्र मुराद अली नि0 मो0 खत्रीटोला थाना खीरी जिला खीरी फरार हो गया था।
आज दिनांक 29.12.2024 रात्रि को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि फरार सरगना अभियुक्त मुन्ना उर्फ हनी मुडियापुर की तरफ से अपने घर जाने वाला है पुलिस टीम लगी थी सूचना पर पुलिस टीम ने जैसे ही मुन्ना उपरोक्त को देखा और रूकने का इशारा किया, तत्काल मुन्ना ने तमंचे से पुलिस पार्टी पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायरिंग किया, पुलिस पार्टी ने भी अपने बचाव में आत्मरक्षार्थ सीखे हुए तरीके से फायर किया जिसमें मुन्ना के बायें पैर में गोली लगी है। मुन्ना उपरोक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके कब्जे से 65000/- रुपया, 01 तमंचा, 01 जिन्दा कारतूस, 01 खोखा कारतूस बरामद हुआ है। घायल मुन्ना उपरोक्त को तत्काल उपचार हेतु जिला अस्पताल भेजा गया है। आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

