रिपोर्ट पंकज कुमार
मितौली खीरी।राजा लोनें सिंह इंटर कॉलेज मितौली में डाक्टर भीमराव अम्बेडकर बाबा साहब का 69 वां महा परिनिर्वाण दिवस बड़ी ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सर्वप्रथम मितौली स्थित बाबा साहब भीमराव अंबेडकर पार्क में बाबा साहब की प्रतिमा पर मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश प्रवक्ता पूर्व राज्यसभा सांसद जुगल किशोर, कस्ता विधायक सौरभ सिंह सोनू ने बाबा साहब को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए सत सत नमन किया। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी मितौली अमित सिंह परिहार,प्रभारी निरीक्षक मितौली राजू राव,मास्टर दिनेश कुमार प्रदीप शुक्ल,के साथ गण मान्य नागरिक मौजूद रहे।
बाबा साहब के 69 वें परिनिर्वाण दिवस पर राजा लोने सिंह इंटर कॉलेज में गोष्ठी का आयोजन किया गया । मुख्य अतिथि के रूप मे बोलते हुए भाजपा प्रदेश प्रवक्ता पूर्व राज्य सभा सांसद जुगुल किशोर ने बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की जीवन शैली उनके त्याग एवं योगदान पर विस्तृत चर्चा की,संगठित रहो संघर्ष करो के मंत्र को साकार करने की बात कही बाबा साहब ने कहा पानी से नहाते हैं वह लिबास बदलते हैं, जो पसीने से नहाते हैं वह इतिहास बदलते हैं,,। कार्य क्रम की अध्यक्षता करते हुए कस्ता विधायक सौरभ सिंह सोनू ने सर्व प्रथम बाबा साहब के चरणों में शत-शत नमन करते हुए बौद्धित्सव बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर बाबा साहब द्वारा किए गए कार्यों का विस्तृत रूप से बखान किया कहा आज बाबा साहब की जयंती हम सबके लिए संकल्प का दिन है बाबा साहब दलितों के देवता ही नहीं थे वह हर समाज जाति के वंचित,पिछड़ों, मजदूरों के मसीहा थे सर्व समाज के उत्थान काहर समय चिंतन करते रहते थे। खंड विकास अधिकारी अमित सिंह परिहार,थाना प्रभारी राजू राव ने बाबा साहब संविधान निर्माता ही नहीं गरीबों दलितों और सर्व समाज के मसीहा थे। इस अवसर पर मितौली मंडल अध्यक्ष सर्वेश सिंह,जिला मंत्री बृजेश सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष आलोक शुक्ल,मंडल अध्यक्ष कस्ता जितेंद्र शुक्ल,प्रदीप शुक्ल,ने संबोधित किया।मंच का कुशल संचालन राम गोपाल अर्कवंशी ने किया। गोष्ठी में मुख्य रूप से ग्राम प्रधान मितौली नीरज कश्यप,शमशाद अली, सियाराम गौतम,अशोक कुमार गौतम,प्रधान सरैयां मदन शुक्ला,भाजपा नेता मास्टर दिनेश कुमार,सुरेश राठौर रतहरी,पूर्व प्रधान रमेश चंद्र निषाद,पूर्व प्रधान रामसागर,रामदास,प्रधान चंद्रगुप्त मौर्य,राजेंद्र प्रसाद गौतम,उपेंद्र सिंह,राम नरेश श्रीवास्तव भाजपा मीडिया प्रभारी सुरेश कुमार शुक्ल,पंकज कुमार गौतम,डाक्टर भारत सक्सेना के साथ सैकड़ो बाबा साहब के अनुयायी मौजूद रहे।

