रिपोर्ट- पंकज कुमार
मितौली खीरी। विकासखंड मितौली स्थित बाबू रामेश्वर दयाल महाविद्यालय फत्तेपुर में कस्ता विधानसभा भाजपा सदस्यता अभियान की बैठक का आयोजन मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व राज्यसभा सांसद जुगुल किशोर व जिला अध्यक्ष सुनील सिंह विधायक सौरभ सिंह सोनू के मौजूदगी में बैठक का आयोजन किया गया। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता जुगल किशोर ने सदस्यता अभियान को लेकर आए हुए सभी लोगों से आग्रह करते हुए कहा कि आप सभी लोग भाजपा सदस्यता अभियान के तहत जो लक्ष दिया गया है भाजपा के देव तुल्य कार्यकर्ताओं से आग्रह किया ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाकर भाजपा से जोड़ने का कार्य करें ग्राम प्रधानों, कोटेदारों, से सहयोग की अपेक्षा की गई है। इस बैठक में मंडल अध्यक्ष मितौली सर्वेश सिंह, मैगलगंज श्याम किशोर और पग्गू तिवारी , मंडल अध्यक्ष कस्ता, पूर्व मंडल अध्यक्ष आलोक शुक्ला, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष शमशाद अली, डायरेक्टर अमित सिंह, मास्टर दिनेश कुमार, प्रदीप शुक्ला, खिवराज, विपिन, बलवीर यादव, भरत सक्सेना, रामगोपाल अर्कवंशी, मनोज मिश्रा, राजीव दीक्षित, नवनीत कुमार मिश्रा, रामदास, सुनीत माथुर, मनोज कुमार सहित काफी संख्या में भाजपा के देव तुल्य कार्यकर्ता सम्मानित नागरिक मौजूद रहे।

