मितौली खीरी | एसीएमओ डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने निर्माणाधीन पीएचसी कैमहरा व पीएचसी राजापुर बेनी का निरीक्षण कर किए जा रहे कार्य की समीक्षा की। वहीं इन दोनों को एक सप्ताह के भीतर शुरू कराने के भी निर्देश दिए हैं। पीएचसी कैमहरा के निरीक्षण के दौरान उन्होंने सीएचसी अधीक्षक डॉ. देवेंद्र सिंह की तारीफ की और निर्देशित किया कि झाड़ियों को साफ करा कर मानव संसाधन और उपकरणों की व्यवस्था कर एक सप्ताह के भीतर इसे शुरू कराएं। वहीं पीएचसी राजापुर बेनी के निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण की गुणवत्ता को सुधार करवने के लिए अधीक्षक डॉक्टर सुरेंद्र सिंह को निर्देशित किया। यहां पर फर्श का लेबल सही नहीं है निर्माण कार्य संतोषजनक नहीं है। जिसे लेकर ठेकेदार से तत्काल बात करने के निर्देश दिए। वहीं स्टॉप क्वार्टर की जगह पर बिजली का खंभा लगा है जिसे हटवाने के लिए अधीक्षण अभियंता बिजली से पत्राचार को कहा। इस दौरान फार्मासिस्ट आशुतोष राठौर व वार्डबॉय आशुतोष शुक्ला उपस्थित रहे।
