रिपोर्ट – क्राइम ब्यूरो जसकरन लाल
( पलियाकलां)। ब्लॉक सभागार में आईसीडीएस विभाग एवम रॉकेट लर्निंग संस्था के द्वारा आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के कौशल विकास एवम क्षमता संवर्धन हेतु “पोषण भी पढ़ाई भी ” प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें सेक्टिरवार आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया गया। कार्यक्रम का संचालन निपसिड के स्टेट लेवल मास्टर ट्रेनर एवम रॉकेट लर्निंग के जिला समन्वयक श्री बृजेन्द्र अग्निहोत्री द्वारा किया गया l प्रशिक्षण के दौरान उन्होंने बताया आज ग्रामीण स्तर पर आंगनवाड़ी शालापूर्व शिक्षा के सफलतापूर्वक संचालन के साथ साथ सामुदियक सहभागिता संबंधित कार्य में सक्रिय प्रतिभाग कर रही हैं। शालापूर्व शिक्षा में बालक के मानसिक, शारीरिक एवम सामाजिक विकास के साथ भावनात्मक एवम रचनात्मक कौशल के विकास हेतु सरल – रोचक खेल एवम गतिविधि आधारित शिक्षा संबंधी गतिविधि का प्रयोग करना चाहिए ।सरकारी दिशानिर्देश के अनुसार प्रत्येक माह के तीसरे मंगलवार को अपने केंद्र में शिक्षक अभिभावक बैठक को अयोजित करना,इस बैठक में गर्भवती, धात्री महिलाओं को उचित पोषण, संतुलित आहार एवम अनौपचारिक शिक्षा गतिविधियों के प्रयोग की जानकारी देना प्रत्येक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के लिए अनिवार्य बताया गया है।
केंद्र सरकार द्वारा सितम्बर माह को पोषण माह के रूप में मनाया जा है,जिसके अंतर्गत आगामी सप्ताह में पोषण दिवस,हैंड वाश डे, टीकाकरण,पोस्टर प्रतियोगिता,पोषण पंचायत की बैठक,योग कैम्प ,खेल दिवस,मेंहदी प्रतियोगिता,माता समूह की बैठक, किशोरी दिवस के साथ स्वदेशी खिलौना मेला रैली एवम प्रदर्शनी का आयोजन किए जाने के आदेश जारी किए गए हैं।

