रिपोर्ट- पंकज कुमार गौतम( संपादक)
मितौली खीरी। संपूर्ण समाधान दिवस तहसील सभागार में जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 75 शिकायतें विभिन्न विभागों से संबंधित प्राप्त हुई जिनमे राजस्व विभाग से संबंधित 29 शिकायतें पुलिस विभाग से संबंधित 13 शिकायती प्रार्थना पत्र, विकास विभाग से संबंधित 19 प्रार्थना पत्र, बिजली विभाग से संबंधित 12 प्रार्थना पत्र, शिक्षा विभाग से संबंधित दो प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। राजस्व विभाग से संबंधित प्रार्थना पत्रों को, विकास विभाग से संबंधित पांच प्रार्थना पत्रों को, आपूर्ति विभाग से संबंधित दो प्रार्थना पत्रों को मौके पर ही निस्तारित किया गया। संपूर्ण समाधान दिवस में जिला अधिकारी खीरी के साथ पुलिस अधीक्षक खीरी गणेश प्रसाद सहा भी उपस्थित रहे। संपूर्ण समाधान दिवस में मुख्य विकास अधिकारी खीरी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी खीरी, परियोजना अधिकारी, एवं पुलिस उपाधीक्षक शमशेर बहादुर सिंह, उप जिलाधिकारी मितौली विनीत कुमार उपाध्याय, तहसीलदार मितौली अजीत कुमार सिंह, खंड विकास अधिकारी मितौली अमित सिंह परिहार तथा खंड विकास अधिकारी बेहजम श्रद्धा गुप्ता, खंड विकास अधिकारी पसिगंवा मोहित कौसिक, प्रभारी निरीक्षक मितौली राजू राव, प्रभारी निरीक्षक नीमगांव सुनीता कुशवाहा, प्रभारी निरीक्षक मैगलगंज अजय कुमार सिंह, एवं तहसील क्षेत्र के बिजली विभाग, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग एवं विकास विभाग, राजस्व विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे। जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने संबंधित अधिकारियों को शीघ्र ही शिकायतों का निस्तारण किए जाने के निर्देश जारी किये गये।मुख्य विकास अधिकारी ने बबौना गांव में अस्थाई गौ आश्रय का निरीक्षण किया। सेंटर बार एसोसिएशन मितौली के अध्यक्ष सतीश चंद्र मिश्र की अगुवाई में जिला अधिकारी लखीमपुर खीरी को मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार के नाम ज्ञापन देकर कासगंज में महिला अधिवक्ता मोहिनी तोमर की निर्मम हत्या में शामिल दोषियों को 48 घंटे के अन्दर गिरफ्तारी, आश्रितों को एक करोड़ की आर्थिक सहायता अभिलंब प्रदान की जाए अधिवक्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए इस अवसर पर महामंत्री मुकेश कुमार मिश्र, गिरीश चंद्र श्रीवास्त, रामकृष्ण अवस्थी, कृष्णकांत राठौर,संजयकांत मिश्र, श्याम जी शुक्ल, पंकज बाजपेई, मोहम्मद अब्बास जैदी, उमाकांत तिवारी, प्रदीप बाजपेई, आशीष बाजपेई, आशीष मिश्र, प्रभाकर शुक्ल, आदित्य बाजपेई सहित समस्त अधिवक्ता मौजूद रहे।

