रिपोर्ट – पंकज कुमार गौतम
मितौली खीरी। विकासखंड मितौली क्षेत्र के ग्राम पंचायत भिरावां ग्रट के मदारी पुरवा गांव में एक हफ्ते में बुखार से लगातार हो रही मौत के संबंध में ग्रामीणों ने मितौली के उप जिला अधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर मांग की है कि हमारे गांव में
3 माह के अंतराल व 8 दिन में 10 लोगों के मृत्यु जिसमें सभी मिलकर 14 लोग बुखार के कारण मृत्यु हो गई है। वहीं ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग के नाम भी प्रार्थना पत्र दिया। तत्काल प्रभाव के साथ सीएमओ डॉक्टर संतोष गुप्ता ने मितौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी देवेंद्र सिंह को निर्देश दिया और रिपोर्ट मांगी। वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी देवेंद्र सिंह अपनी टीम के साथ मदारी पुरवा गांव पहुंचे जहां ग्रामीणों द्वारा दिए गए ज्ञापन के संबंध में लोगों की मृत्यु पर घर -घर पहुंचकर लोगों के मृत्यु का कारण पूछा। जिसमें दो लोगों का बुखार से मृत्यु होने का कारण स्पष्ट हुआ है।वहीं प्रभारी ने कहा है कि कल दवा का छिड़काव पूरे गांव में कराया जाएगा।वहीं टीम के द्वारा 50 लोगों की जांच की गई जिसमें कुल मलेरिया के 14 लोग पाए गए हैं।और उन सभी लोगों को दवा दी गई।और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की बात कही।वहीं रात्रि में मच्छरदानी लगाकर सोने के लिए भी कहा गया है। स्वास्थ्य टीम में अधीक्षक देवेंद्र सिंह,टनी वर्मा, आशीष शर्मा,डॉ पंकज वर्मा,अर्चना नर्स काजल नर्स, जितेंद्र कुमार,आशा सुनीता,एनम मीना,सी.एच.ओ श्यामलता,निशा देवी,अमिता देवी,कन्हैया लाल मिश्रा,अशोक कुमार टी.बी डॉटस पोउडर राजेंद्र प्रसाद गौतम जितेंद्र बाजपेई सहित टीम के लोग मौजूद रहें ।

