रिपोर्ट- रोहित अर्कवंशी
मितौली खीरी। कस्बा मितौली खीरी द्वारा ऊँ भोले शिव शक्ति कांवरिया समिति की 12 वीं कांवड़ यात्रा अध्यक्ष अंशू शुक्ला के नेतृत्व में सैकड़ों कवरियों का जत्था मितौली से फर्रुखाबाद घटिया घाट के लिए रवाना हुआ, रोहन लाल मेमोरियल पब्लिक स्कूल के प्रबंधक ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मास्टर दिनेश कुमार, ने सजीव झांकी शिव, पार्वती, गणेश, एवं राधा कृष्ण की पूजा अर्चना कर कावरियों का तिलक कर हांथ में रक्षासूत्र बांध कर, मिष्ठान खिलाकर कांवर यात्रा के लिए रवाना किया।
मास्टर दिनेश कुमार ने कांवर यात्रा का पूजन अर्चन करते हुए कंवर यात्रियों से भरी बस को झंडी दिखाकर रवाना किया समिति के अध्यक्ष अंशू शुक्ल के नेतृत्व में कांवरिया घटिया घाट पहुंचकर स्नान पूजन आरती कर कांवर में गंगा नदी का जलकर गोला गोकर्णनाथ छोटी काशी स्थित बाबा भोलेनाथ मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए पैदल यात्रा करते हुए सोमवार को जलाभिषेक करेंगे फिर वहां से चलकर बाबा टेढे नाथ धाम पहुंचकर मंदिर में जलाभिषेक कर मितौली रतहरी स्थित कस्ट हरण धाम मंदिर में जलाभिषेक कर अपने गंतव्य पर पहुंचें गे। कांवड़ यात्रा में बाहर से आए हुए कलाकारों ने गणेश भगवान, भोले बाबा,माता पार्वती, के रूप में तांडव नृत्य कर कस्बा और ग्राम के लोगों का मन मोह लिया सांई बाबा चिकित्सालय के प्रबंधक डॉक्टर प्रशांत शुक्ला, डाक्टर आशीष गुप्त, सुरेश राठौर रतहरी, अमित गुप्त, रामजी पान्डे , बिहारी मसाला वाले, कुलदीप गुप्त, विनोद अवस्थी, मनीराम राज, महेंद्र राज जमुनहिया, सूरज मिश्रा,अशोक कुमार राज उर्फ मौलाना,विक्रम राज, सहित हजारों की संख्या में माताएं बहने क्षेत्र के सम्मानित नागरिक मौजूद रहे।

