मुख्य संपादक – पंकज कुमार
मितौली खीरी। उप जिलाधिकारी मितौली विनीत कुमार उपाध्याय की अध्यक्षता में तहसील स्तरीय एवं ब्लॉक स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक का आयोजन नियमित टीकाकरण एवं राष्ट्रीय कमी मुक्ति दिवस कार्यक्रम के संदर्भ में किया गया नियमित टीकाकरण कार्यक्रम से संबंधित लॉजिस्टिक की उपलब्धता एवं गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों को सरल एवं सुलभ तरीके से टीकाकरण उपलब्ध करने के बारे में उप जिलाधिकारी मितौली द्वारा संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया तथा टीकाकरण से इनकार करने वाले परिवारों को मोबिलाइज करने हेतु निर्देशित किया गया साथ ही 10 अगस्त को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम की तैयारी के बारे में शिक्षा विभाग बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया निर्धारित तिथि से पहले सभी अध्यापकों एवं आंगनबाड़ी कार्यकतियों का प्रशिक्षण करना सुनिश्चित करें एवं उक्त दिवस पर शत प्रतिशत बच्चों को एल्बेंडाजोल की टेबलेट खिलाई जाए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मितौली के अधीक्षक डॉक्टर देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस में सभी बच्चों को एल्बेंडाजोल की टेबलेट खिलाई जाएगी जिससे बच्चे स्वस्थ रहें क्योंकि बच्चों के पेट में अक्सर कीड़े हो जाते हैं जिससे बच्चों को भूख नहीं लगती है शरीर कमजोर एवं दुबला पतला हो जाता है वह अन्य कई तरह की बीमारियों से शरीर गिर जाता है इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी भगवान राव सीडीपीओ सुजीत कुमार एडीओ पंचायत प्रमोद कुमार बीपीएम मोहम्मद तय्यब सिद्दीकी बीएमसी यूनिसेफ विजयपाल डब्लू एच ओ फील्ड मॉनिटर वरुण आदि अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

