रिपोर्ट पंकज कुमार
मितौली खीरी। विकासखंड मितौली की ग्राम पंचायत तेंदुआ में कठिना नदी पर स्थित पौराणिक बाबा का कस्टहरण धाम पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता जुगल किशोर व कस्ता विधायक सौरभ सिंह सोनू ,प्रमुख प्रतिनिधि गौरव सिंह उर्फ मोनू द्वारा सावन के प्रथम सोमवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया
श्रावण मास के प्रथम सोमवार को पौराणिक बाबा कष्ट हरण धाम मंदिर पर कस्ता विधायक सौरभ सिंह सोनू व भाजपा प्रदेश प्रवक्ता जुगल किशोर, प्रमुख प्रतिनिधि गौरव सिंह उर्फ मोनू के सौजन्य से आयोजित किया गया पिछले वर्ष भी भाजपा प्रदेश प्रवक्ता के सौजन्य से सावन के हर सोमवार को कस्ट हरण धाम के अलावा विकासखंड मितौली के पौराणिक मंदिरों पर विशाल भंडारा किया गया था इस वर्ष भी सावन के हर सोमवार को पौराणिक मंदिरों पर विशाल भंडारे का आयोजन सुबह 9 बजे से प्रभु की इच्छा तक किया जायेगा इस अवसर पर समाजसेवी सुरेश राठौर रतहरी, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष शमशाद अली, ठाकुर प्रताप सिंह, राजेंद्र सिंह तोमर एडवोकेट, बिंद्रा सिंह, सुल्तान कश्यप, कोतवाली प्रभारी मितौली राजू राव, क्राइम इंस्पेक्टर संतोष सिंह, महिला आरक्षित सहित भारी पुलिस बल तैनात रहा।

