लखीमपुर खीरी 21 मई। उप्र माध्यमिक शिक्षा परिषद से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में नगर के जीजीआईसी में आठ दिवसीय समर कैंप एवं समर क्लासेस का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक सदर योगेश वर्मा नपाप अध्यक्ष निरुपमा बाजपेई व डीआईओएस ओपी त्रिपाठी ने दीप जलाकर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य शालिनी दुबे ने की। शिक्षा जगत की माध्यमिक विद्यालयों में की नई पहल का शुभारंभ पर विद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना स्वागत गीत प्रेरक गीत के जरिए किया। विधायक योगेश वर्मा ने कहा कि विद्यालय के बच्चों को अत्यंत जोश के साथ समर कैंप में प्रतिभाग करने अपनी कड़ी मेहनत से लक्ष्य प्राप्ति का संदेश दिया। उन्होंने जीजीआईसी लखीमपुर को गोद लेने का निर्णय लेकर विद्यालय के सर्वांगीण विकास का संकल्प लिया। 21 मई से 28 मई के मध्य तक 08 से 11 बजे तक चलने वाले इस कैंप में नगर पालिका अध्यक्ष निरुपमा बाजपेई ने अपने प्रेरणादाई जीवन वृत्त से छात्राओं को अपनी मेहनत एवं दृढ़ इच्छाशक्ति से आगे बढ़ने सफल होने का संदेश दिया डीआईओएस ओपी त्रिपाठी ने बालिकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि मिशन पहचान के तहत नवाचार समर कैंप में अपनी प्रतिभा को पहचान कर अपनी मेहनत से निखारने का व जीवन के विभिन्न कौशलों को सीखने की प्रेरणा दी। अतिथियों ने बच्चों के साथ मनोरंजक पल बिताते हुए सेल्फी प्वाइंट पर फोटो जाने से बच्चे हर्ष से प्रफुल्लित हो उठे। समर कैंप में आने योग्य शिक्षकों के साथ योग प्रशिक्षक प्रिंस रंजन बरनवाल अपनी टीम के साथ नित्य शिक्षिका मुस्कान से मौजूद रहे कार्यक्रम में समस्त शिक्षिका वर्ग एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षिका श्रीमती शैलजा मिश्रा ने किया। मिशन पहचान के तहत जीआईसी में समर कैंप व क्लासेस का शुभारंभ शनिवार को डीआईओएस ओपी त्रिपाठी ने जीआईसी लखीमपुर में नवाचार मिशन पहचान के तहत समर कैंप समर क्लासेस का उद्घाटन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ डीआईओएस ने दीप जलाकर किया। प्रधानाचार्य विपिन कुमार मिश्र ने बच्चों को समर कैंप समर क्लासेस के बारे में विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन वीडी भार्गव ने किया नोडल अधिकारी मो. नईम सर ओपी त्रिपाठी व सभी स्टॉप ने बच्चों को विभिन्न प्रकार के खेलकूद समर क्लासेस के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर शुरुआत के 02 घंटे में बच्चों को खेलकूद प्रतियोगिताएं कराई। इस अवसर पर गुब्बारे पर निशाना लगाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। बच्चों में निशानेबाजी गुब्बारा फोणो खो खो बैडमिंटन आदि प्रतियोगिताएं हुई। अगले 2 घंटों में बच्चों की क्लासेस चली। समस्त स्टाफ तथा कर्मचारी शिक्षकेतर कर्मचारी आदि ने सहयोग प्रदान किया। विद्यार्थियों में समर कैंप को लेकर अधिक उत्साह दिखा।
