लखीमपुर खीरी 21 मई 2022 शनिवार को तहसील सदर के लोक सभागार में डीएम महेंद्र बहादुर सिंह की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। डीएम ने कहा कि फरियादियों की शिकायतों का गुणवत्तापरक समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। फरियादियों की फरियाद एक एक कर सुनकर उनके निस्तारण हेतु सम्बन्धित अफसरो को निर्देशित किया। जनसमस्याओं का निस्तारण शासन की प्राथमिकताओं में है इसलिए सभी अधिकारी रूचि लेकर गुणवत्तायुक्त ढंग से निस्तारण सुनिश्चित करे। इस कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही क्षम्य नही होगी। भूमि संबंधी मामलों में राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीमें मौके पर जाकर गुणवत्तापरक निस्तारण करें। डीएम ने संपूर्ण समाधान दिवस की पंजिका का अवलोकन कर गत संपूर्ण समाधान दिवसो में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण पर शिकायतकर्ताओ से फोन पर फीडबैक प्राप्त किया।सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 69 शिकायती प्रार्थना पत्र पंजीकृत किये जिसमें 04 शिकायतों का मौके पर निस्तारण हुआ। सम्पूर्ण समाधान दिवस में राजस्व 33 पुलिस 16 विकास 06 कृषि 02 नगर निकाय 05 आपूर्ति 02 व अन्य 05 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ। जिन्हें पृष्ठाकिंत कर सम्बन्धित अधिकारियों को शीघ्र निस्तारण हेतु उपलब्ध करा दिया गया।
इनकी रही मौजूदगी एसडीएम राजेश कुमार क्षेत्राधिकारी संदीप सिंह तहसीलदार अमिता यादव अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद लखीमपुर आरआर अंबेश बीडीओ लखीमपुर नकहा बेहजम एवं फूलबेहड़ सहित ज़िला व तहसील स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
