रिपोर्ट – पंकज कुमार
मितौली खीरी विकासखंड मितौली स्थित बाबू रामेश्वर दयाल महाविद्यालय फत्तेपुर में बतौर मुख्य अतिथि कस्ता विधायक सौरभ सिंह सोनू , पूर्व राज्यसभा सांसद, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता जुगुल किशोर की अध्यक्षता में बीए व बीएड फाइनल के छात्र-छात्राओं को स्मार्टफोन वितरित किए गए

विद्यालय के छात्र-छात्राएं मोबाइल पाकर चेहरे पर खुशी

बाबू रामेश्वर दयाल महाविद्यालय फत्तेपुर में कस्ता विधायक सौरभ सिंह सोनू की अध्यक्षता में 130 स्मार्टफोनों का वितरण किया गया जिसमें बीए फाइनल के 57 व बीएड फाइनल के 73 स्मार्टफोन वितरित किए गए छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कस्ता विधायक सौरभ सिंह सोनू ने कहा कि विद्या वह धन है जो न कभी बाटा जा सकता है ना कभी चुराया जा सकता है इसलिए समस्त धनो में सर्वोपर विद्या धन है इसलिए समस्त छात्र-छात्राओं को मन लगाकर पढ़ाई करना चाहिए और कक्षा में प्रथम आने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया पूर्व राज्यसभा सांसद भाजपा प्रदेश प्रवक्ता जुगुल किशोर नें स्मार्टफोन पाने वाले क्षात्र छात्रोंओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह क्षेत्र लड़कियों की शिक्षा में पिछड़ा था इसलिए हमने एक क्षेत्र में और एक जिले पर सरैयां में दो महाविद्यालयों की स्थापना की जिससे क्षेत्र में गरीब कन्यांयें, गरीब क्षात्र क्षात्रायें शिक्षा से वंचित न रहे और बच्चों को आशीर्वाद देकर मंगलमय भविष्य की कामना के साथ आगे की शिक्षा प्राप्त करने की शुभकामनाएं इस अवसर पर महा विद्यालय के प्रधानाचार्य डाक्टर कौशल कुमार पांडेय, विजय प्रकाश मिश्र बाईकुआं,भाजपा महामंत्री मैगलगंज कमलाकांत, मंडल अध्यक्ष मितौली सर्वेश सिंह, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष शमशाद अली, भाजपा के मीडिया प्रभारी सुरेश शुक्ल, पंकज कुमार, विद्यालय के छात्र और छात्राएं क्षेत्र के सम्मानित नागरिक विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

