पंकज कुमार (मुख्य संपादक )
मितौली। धौरहरा विधान सभा क्षेत्र की कस्ता विधानसभा में उमड़े जन सैलाब को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने संबोधित करते हुए कहा दस साल दिल्ली के और सात साल यूपी के आकलन करके देख लो पता चल जायेगा बीजेपी ब्रह्मांड की सबसे बड़ी झूठी पार्टी है। महगाई, बेरोजगारी, अग्निवीर, कर्जमाफी इलेक्टोरल बांड पर बात की। महान दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव देव मौर्य प्रत्याशी आनंद भदौरिया आदि ने भी जनसभा को संबोधित किया।

गुरुवार को धौरहरा लोकसभा से गठबंधन प्रत्याशी आनंद भदौरिया के समर्थन में समाजवादी पार्टी के मुखिया राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने विधानसभा क्षेत्र कस्ता में विशाल जनसभा को संबोधित किया। उमड़े जन सैलाब को देखते हुए कहा आप जो ये भारी धूप में खुले आसमान के नीचे चारों तरफ ये जो भीड़ दिखाई दे रही है। यह ऐतिहासिक जन सैलाब बता रहा है कि धौरहरा से आनंद भदौरिया जीत रहे हैं। कहा कि यह चौथे चरण का चुनाव चल रहा है। इसके बाद तीन चरण और होने हैं। जो भाषा हमें सुनने को मिल नहीं है बीजेपी के लोगों की उनका बैलेंस बिगड़ गया है। जनता भी जान गई है। 10 साल दिल्ली के और 7 साल यूपी के जब महसूस करते हैं तो लगता है बीजेपी ब्रह्मांड की सबसे झूठी पार्टी है।हम गरीब भाइयों किसानों का भरोसा दिला रहे हैं हम लोग भी सत्ता में आए तो किसानों का कर्ज़ माफ करने का काम करेंगे। हमारे किसान अभी भूले नहीं है किस तरह थार ने किसानों को कुचला था। इलेक्टोरल बांड लाकर बीजेपी वाले किसी उद्योगपति को नहीं छोड़ रहे। करोड़ो का चंदा इसके तहत वसूल रहे हैं।महानदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव देव मौर्य ने संबोधित करते हुए कहा हमारी बहन बेटियों को काटा जा रहा है। फर्जी मुकदमा में जेल भेज दिया गया। हमारे समाज के लोगों ने 2014 और 19 में वोट देकर देख लिया लेकिन अब अत्याचार नहीं सहेगा आने वाले चौथे चरण के मतदान में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी आनंद भदौरिया को भारी मतों से जिताएगा। धौरहरा प्रत्याशी आंनद भदौरिया ने भारी भीड़ को संबोधित करते
भावुक हो गए। दरिया को बांध बांध कर पानी को रोक ले किसकी मजाल है कि पानी को रोक ले। बीजेपी सरकार इतनी घबराई हुई है कि धौरहरा में दो दो डिप्टी सीएम, सीएम, गृहमंत्री व प्रधानमंत्री के साथ पूरी सरकार को धौरहरा में आना पड़ रहा है। इस बार धौरहरा की जनता चुनाव लड़ रही है आने वाले 13 मई को साइकिल चुनाव चिन्ह पर बटन दबाने की अपील की।

