पंकज कुमार (संपादक )
खीरी।28 खीरी लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी सांसद/ केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी को भारी मतों से विजई बनाने के संकल्प को लेकर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता पूर्व राज्यसभा सांसद जुगल किशोर ने खीरी लोकसभा की गोला गोकरन नाथ छोटी काशी विधानसभा में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा भारतीय जनता पार्टी की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है गरीबों दलितों-पिछड़ों सोसित और सर्व समाज के लोगों का चिंतन भाजपा ही करती है एक वोट की कीमत समझे और भाजपा के ही प्रत्याशी को जितने में आज से ही लग जाए इसलिए आप सब लोग देशहित में भाजपा सरकार बनाएं उसके के बाद भाजपा नेता वेद प्रकाश के साथ पार्टी के निर्देशानुसार गोला कार्यालय पर वरिष्ठ भाजपा नेताओं व देव तुल्य कार्यकर्ताओं से शिष्टाचार करने के बाद छत्री महासभा के नेता बृजेश सिंह गोला, सुआबोझ ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान शंकर लाल, पूर्व अध्यापक रामऔतार विश्वकर्मा गोला, भटपुरवा ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान वीर सिंह व पुराने साथी रहे मित्रों के आवास पर पहुंचकर खीरी लोकसभा के प्रत्याशी अजय कुमार मिश्रा उर्फ टेनी को भारी बहुमत से जिताने की अपील की और 13 तारीख को कमल के खाने वाली बटन दबाकर पुनः नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनायें इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता देव तुल्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

